फैक्ट चेक: कांटेदार तारों से लिपटी महिला की यह तस्वीर भारत की नहीं है

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की जा रही है जिसमें धातु की पोशाक पहने और कंटीले तारों में लिपटी एक महिला को देखा जा सकता है।सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि महिला वर्तमान सरकार के खिलाफ विरोध कर रही है और महिलाओं की सुरक्षा की मांग कर रही है।
फेसबुक पोस्ट के कैप्शन में लिखा है – “ये तस्वीर प्रधानमंत्री और भाजपा सरकार को तमाचा है जिस की गुंज पुरे विश्व को सुनाई देगी #भाजपाइयों को छोड़कर पुरे भारत मे बढ़ते बलात्कार की घटनाओं को लेकर इस महिला ने अपने पुरे जिस्म को काटेंदार तार से लपेटकर ये संदेश दिया है कि भाजपा की सरकार मे महिला सुरक्षित नही है🙏#indian🇮🇳”

इसी तरह की अन्य पोस्ट आप यहाँ, यहाँ, यहाँ, यहाँ और यहाँ देख सकते है।
फैक्ट चेक :
न्यूज़ मोबाइल ने उपरोक्त पोस्ट की जांच की और पाया कि यह भ्रामक है।
चित्र को Google Reverse Image Search के माध्यम से डालने पर, हमें 6 अप्रैल, 2015 को ARTFARMSRILANKA नाम के एक ब्लॉग पेज पर दिनांक 6 अप्रैल 2015 को यहीं मिली, जिसमें दावा किया गया कि तस्वीर में दिख रही पारंपरिक लिबाज़ कंटीले तारों और धातु से बनी है।

ये भी पढ़े : फैक्ट चेक : 2018 की किसान मार्च की तस्वीरें कृषि बिल विरोध प्रदर्शन की बता कर की जा रही है साझा
आगे और सर्च करने पर, हमें रोअर मीडिया पर 21 अक्टूबर, 2016 को प्रकाशित यही तस्वीर मिली जिसमें दावा किया गया कि यह तस्वीर श्रीलंकाई प्रदर्शन कलाकार जनानी कोरे की है।

इसके अलावा, हमने 13 फरवरी, 2020 को YouTube पर उसी महिला का वीडियो भी पाया, जिसमें दावा किया गया कि यह श्रीलंका की है।
https://youtu.be/fDovC98sJmQ
कीवर्ड खोज की सहायता से, हमने चित्र का मूल स्रोत एक वेबसाइट पर मिला और हमने पाया कि चित्र में जो महिला है, वह जननी कोरे है, जो कोलंबो की एक बहु-कुशल कलाकार है, जो University of Visual and Performing Arts से ग्रेजुएट है।

साथ ही, हमे YouTube पर महिला का ओरिजिनल वीडियो भी मिला जिसमें दावा किया गया था कि वीडियो 2015 का है और श्रीलंका का है।
यूट्यूब के कैप्शन में लिखा है – ‘Osariya’ Theertha performance platform, Colombo, Sri Lanka. 2015′
इसके अलावा, हमने जनानी कोरे के फेसबुक पेज पर भी उनकी इस पोशाक में कई तस्वीर मिली।
इसलिए, उपरोक्त जानकारी की मदद से, यह स्पष्ट है कि कांटेदार तारों वाली महिला की तस्वीर भारत से नहीं है। सच्चाई यह है कि ये श्रीलंका में कोलंबो से 2015 की तस्वीर है।
https://www.facebook.com/media/set/?set=a.1266492820089619&type=3&__xts__[0]=68.ARDlM9f0x51SUuuzPYmvXyoM9LoUPGB5ewUV3CdjC0BMIVojJfTNh8FifS8Gq9g0nZEQh_LyoU1Xp8urq96OY-5XwyYtcinKK7MnU4QxuNL8yM44qovr7FZNv-gWS5n_5TdDuIYLQRcc8Zln0EFRa2BjgefBzOe_xbga4nkUsUopFjVzJA8_Ftqp3Mc3a47OiblbcybXerZ0RdM7ed0j-RN-0YqIM3m2N-h_6nxzXsvHdS-bx6YjEMZUMzl-Ms3Z0zj4Oo7njMkb_ORHH_eZfb8HoKfGcRfra5a09J8
यदि आप किसी भी स्टोरी को फैक्ट चेक करना चाहते हैं, तो इसे +91 88268 00707 पर व्हाट्सएप करें।







