NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के तलाक की अफवाहों का जानें पूरा सच, फर्जी दावा हुआ वायरल

फैक्ट चेक: क्या अभिनेता अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय से बच्चन  तलाक, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया और कुछ समाचार प्लेटफार्मों पर एक दावा तेजी से शेयर हो रहा है कि बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी, अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन, ने तलाक ले लिया है। फेसबुक पर वायरल पोस्ट में लिखा गया है कि “Abhisheikh Has Confirmed His Divorce From Aishwaria After 17 Years Of Marriage Their Daughter Will Not Be Residing With The Bachan Family”

फेसबुक के वायरल पोस्ट का आर्काइव लिंक यहाँ देखें।

फैक्ट चेक: 

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल पोस्ट फर्जी है।

इस दावे की सच्चाई की जांच करने के लिए, हमने अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स और उनके प्रवक्ताओं से जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की। अभिनेता अभिषेक बच्चन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को खंगालने पर हमने जाना कि यहाँ उन्होंने वायरल पोस्ट से संबंधित कोई जानकारी नहीं दी है।

इसके साथ ही हमने अभिनेता अभिषेक बच्चन के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट को भी खंगाला। यहाँ भी उनके तलाक की कोई जानकारी नहीं दी गयी थी।

इसके बाद हमने अभिनेत्री व उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट को भी खंगाला। वहां भी वायरल पोस्ट से संबंधित कोई पोस्ट नहीं अपलोड की गयी थी।

इसके साथ ही हमें ABP न्यूज़ की वेबसाइट पर प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली, जिसे अगस्त 12, 2024 को अपलोड किया गया था। लेख में दी गयी जानकारी के मुताबिक अभिषेक बच्चन से जब एक मीडिया इंटरव्यू में उसने उनकी पत्नी से तलाक के बारे में पुछा गया तो उन्होंने “सबसे पहले अपनी अंगूठी दिखाई और क्लियर किया कि वह अभी भी शादीशुदा हैं। अभिषेक ने ये भी कहा कि चीजों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया और एक सेलिब्रिटी होने के नाते उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है. अभिषेक ने कहा, “मुझे इस बारे में आपसे कुछ भी नहीं कहना है. दुख की बात है कि आप सभी ने पूरी बात को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया है।

पड़ताल के दौरान उपरोक्त मिली जानकारी के मुताबिक अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के तलाक की खबर पूरी तरह से गलत है। यह केवल एक अफवाह है जो बिना किसी ठोस आधार के फैलाई जा रही है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button