ताज़ा खबरें

फीफा विश्व कप 2022 देखने कतर पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडेय, इंस्टाग्राम पोस्ट से दी जानकारी

फीफा विश्व कप 2022 देखने कतर पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडेय, इंस्टाग्राम पोस्ट से दी जानकारी

 

विश्व के सबसे फेमस स्पोर्ट्स फुटबॉल का इन दिनों क़तर में विश्व टूर्नामेंट चल रहा है। जिसे फीफा विश्व कप के नाम से जाना जाता है। दर्शकों में इस खेल को देखने का बड़ा क्रेज है। इसका अनुमान ऐसे लगाया जा सकता है कि फीफा विश्व कप 2022 में अपनी पसंदीदा टीम को खेलता देखने के लिए आमिर खान सहित कई अन्य सितारे कतर जा चुके हैं। इसी कड़ी में फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल को देखने अनन्या पांडे अपने पिता चंकी पांडे और अपनी बेस्ट फ्रेंड शनाया कपूर सहित कतर पहुंची हैं। इसी जानकारी अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर दी है।

 

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस को कतर एयरवेज और सरकार द्वारा सेमीफाइनल के मैच में आमंत्रित किया गया था। मैच देखने अनन्या पापा शनाया कपूर को भी साथ में ले गई। चंकी पांडे फुटबॉल मैच के जबरदस्त फैन हैं। अनन्या और शनाया ने अर्जेंटीना और क्रोएशिया के बीच खेले गए मैच के खूब मजे लिया। इस फोटो में संजय कपूर के हाथ अर्जेंटीना की जर्सी नजर आ रही है। तो वहीं अनन्या भी अर्जेंटीना की जर्सी पहने हुए पोज देती नजर आ रही हैं।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button