ताज़ा खबरें

प्रसिद्ध संतूर वादक पंडित शिव कुमार शर्मा का दिल का दौरा पड़ने से निधन

मशहूर संगीतकार और प्रसिद्ध संतूर वादक पंडित शिव कुमार शर्मा का मंगलवार को 84 साल की उम्र में हुआ निधन 

 

84 वर्ष के प्रसिद्ध संतूर वादक और भारतीय संगीतकार पंडित शिव कुमार शर्मा का आज निधन हो गया. कई महीनों से बीमार शिव कुमार जी का निधन आज मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से हुआ.

 

मशहूर संतूर वादक पिछले करीब 6 महीनों से किडनी संबंधित बीमारियों से जूझ रहे थे. जिसके बाद आज उनका निधन दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ. भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में पंडित शिव कुमार का अहम योगदान रहा है. उन्होंने कई गानों में अपना म्यूजिक दिया है.

 

पंडित शिव कुमार के निधन के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया. पंडित शिव कुमार शर्मा जी के निधन से हमारी सांस्कृतिक दुनिया और भी खराब है. उन्होंने संतूर को वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाया. उनका संगीत आने वाली पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध करता रहेगा. मुझे उनके साथ अपनी बातचीत अच्छी तरह याद है. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना. | शांति |

शिव कुमार शर्मा (Shiv Kumar Sharma)  ने संतूर को एक शास्त्रीय दर्जा दिया और इसे अन्य पारंपरिक और प्रसिद्ध वाद्ययंत्रों जैसे सितार और सरोद के साथ ख्याति दिलवाई. संतूर किसी दौर में जम्मू-कश्मीर का एक अनजान वाद्ययंत्र था. शिव-हरि की जोड़ी के तौर पर उन्होंने ‘सिलसिला’, ‘लम्हे’ और ‘चांदनी’ जैसी फिल्मों के लिए बांसुरी के दिग्गज पंडित हरि प्रसाद चौरसिया के साथ म्यूजिक कंपोज किए.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button