ताज़ा खबरें

प्रधानमंत्री मोदी आज 11 राज्यों में 9 वंदे भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पढ़ें किन प्रदेशों को मिलेगा तौफा

प्रधानमंत्री मोदी आज 11 राज्यों में 9 वंदे भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पढ़ें किन प्रदेशों को मिलेगा तौफा

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 24 सितंबर को देश के 11 राज्यों को वंदे भारत ट्रेनों का तौफा देंगे। देश के सभी राज्यों को वंदे भारत ट्रेनों की कनेक्टिविटी से जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है। भारत के कई राज्यों में वंदे भारत ट्रेनों की सेवाएं पहले ही चालू हो चुकीं हैं। लेकिन अभी भी कई ऐसे राज्य थे जहाँ इन वंदे भारत ट्रेनों की सुविधाएं उपलब्ध नहीं थी। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी आज यानी 24 सितंबर को भारत के 11 राज्यों में 9 वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत करेंगे।

इन राज्यों में राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा, झारखंड और गुजरात शामिल है। गौरतलब है कि इनमें से तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी शामिल होंगे।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक इन रूटों पर चलेंगी यह ट्रेन:

तमिलनाडु:  तिरुनेलवेली-चेन्नई

गुजरात:  जामनगर- अहमदाबाद 

केरल: कासरगोड- तिरुवनंतपुरम

राजस्थान: जयपुर-उदयपुर

आंध्र प्रदेश: विजयवाड़ा-चेन्नई

झारखंड & पश्चिम बंगाल: रांची-हावड़ा

तेलंगाना & कर्नाटक: सिकंदराबाद (काचेगुडा)-बेंगलुरु (यशवंतपुर)

ओडिशा: राउरकेला-पुरी

बिहार और पश्चिम बंगाल- पटना-हावड़ा

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button