प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ की तबियत बिगड़ी, अहमदाबाद के अस्पताल में कराया गया भर्ती
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ की तबियत बिगड़ी, अहमदाबाद के अस्पताल में कराया गया भर्ती
आज यानी बुधवार को गुजरात से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ हीराबेन की तबियत बिगड़ने की खबर आरही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उन्हें देर रात अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हॉस्पिटल के डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। अस्पताल के डाक्टरों की एक टीम द्वारा जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और उनकी सेहत में पहले से सुधार है।
#Ahmedabad | Prime Minister Narendra Modi's mother #HeerabenModi hospitalised after her health deteriorated last night.
— NewsMobile (@NewsMobileIndia) December 28, 2022
इससे पहले भी हीराबेन स्वास्थ्य जांच के लिए इसी अस्पताल में पहुंचती रही हैं। पीएम मोदी की माँ की तबियत ऐसे वक्त बिगड़ी है जब पीएम मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी का परिवार कर्नाटक में हैं। यहां मैसूर जाते वक्त उनकी गाड़ी एक हादसे का शिकार हो गई थी। इस दुर्घटना में प्रह्लाद मोदी को मामूली चोटें आई हैं।
बता दें कि पीएम मोदी की माँ हीराबेन की उम्र 100 साल से ज्यादा है। इसी साल जून महीने में उन्होंने अपना 100 वां जन्मदिन मनाया था। हाल में संपन्न गुजरात विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले भी पीएम मोदी हीराबेन से मिले थे। वे अहमदाबाद एयरपोर्ट से उतरने के बाद सीधा गांधीनगर में अपनी मां हीराबेन मोदी (Heeraben Modi) से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचे और चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया था।






Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.