ताज़ा खबरेंभारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में रानी कमलापति-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में रानी कमलापति-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित अन्य उपस्थित रहें.

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज मध्य प्रदेश को अपनी पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली है. इससे मध्य प्रदेश से दिल्ली का सफर और आसान हो जाएगा. रेलवे के इतिहास में कभी बहुत कम ही ऐसा हुआ होगा कि एक ही स्टेशन पर किसी प्रधानमंत्री का इतने कम समय अंतराल में दोबारा आना हुआ होगा. आधुनिक भारत में नई व्यवस्थाएं, नई सुविधाएं बन रही हैं. इस ट्रेन में यात्री के रूप में जो बच्चे जा रहे थे उन्होंने इस ट्रेन में सफर करने की अपनी उत्सुकता ज़ाहिर की.

 

उन्होंने आगे कहा, 21वीं सदी का भारत नई सोच, नई तकनीक की बात करता है. पहले की सरकारें तुष्टीकरण में ही व्यस्त रही. वे वोट बैंक के तुष्टीकरण में जुटे हुए थे और हम देश वासियों के संतुष्टीकरण में समर्पित है.

 

पीएम ने इंदौर में रामनवमी पर्व पर हुई दुर्घटना पर जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इंदौर में मंदिर में रामनवमी के दिन जो हादसा हुआ मैं इसका दुख व्यक्त करता हूं, इस समय जो लोग हमें छोड़ गए उन्हें मैं श्रद्धांजलि देता हूं. उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. जो श्रद्धालु जख्मी हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी हैं मैं उनके स्वास्थ्य की कामना करता हूं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button