पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व जदयू अध्यक्ष शरद यादव का हुआ निधन, 75 साल की आयु में ली आखिरी सांस

पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व जदयू अध्यक्ष शरद यादव का हुआ निधन, 75 साल की आयु में ली आखिरी सांस
पूर्व जदयू नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का गुरुवार देर रात निधन हो गया। उन्होंने 75 वर्ष की आयु में अपनी अंतिम सांस ली। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था। शरद यादव की बेटी शुभाषिनी यादव ने ट्वीट करके उनके निधन की जानकारी दी है। शुभाषिनी ने ट्वीट कर लिखा कि ‘पापा नहीं रहे’.
पापा नहीं रहे 😭
— Subhashini Sharad Yadav (@SubhashiniSY) January 12, 2023
शरद यादव के दामाद राज कमल राव ने कहा, उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था, हम उन्हें अस्पताल लेकर गए। वहां पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्हें किडनी की समस्या थी और डायलिसिस पर थे। उनके पार्थिव शरीर को मध्य प्रदेश में उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।
इसके बाद फोर्टिस अस्पताल ने भी बयान जारी कर कहा कि शरद यादव को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था। उनमें कोई पल्स नहीं थी। प्रोटोकॉल के तहत उन्हें CPR दिया गया था। तमाम कोशिशों के बावजूद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। रात 10.19 पर उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके परिवार के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं।
शरद यादव का जन्म 1 जुलाई 1947 को मध्यप्रदेश के होशंगाबाद के बंदाई गांव में किसान परिवार में हुआ था। किसान के घर जन्में शरद पढ़ने लिखने में काफी तेज थे। छात्र राजनीति से लेकर राष्ट्रीय राजनीति में पहचान बनाने वाले शरद यादव ने बिहार की राजनीति में भी बड़ा मुकाम हासिल किया था। शरद यादव ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और फिर बिहार में अपना राजनीतिक परचम लहराया था। नीतीश कुमार से हुए विवाद के बाद उन्होंने जदयू का साथ छोड़ दिया था। वो बिहार की मधेपुरा सीट से कई बार सांसद रह चुके थे।






Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!