पूर्व कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी की बिगड़ी तबियत, सर गंगाराम अस्पताल में हुईं भर्ती

पूर्व कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी की बिगड़ी तबियत, सर गंगाराम अस्पताल में हुईं भर्ती
कांग्रेस पार्टी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आरही है। यहाँ यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबियत बिगड़ने की खबर आयी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 2 मार्च को बुखार के कारण दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल अस्पताल द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार 76 वर्षिय सोनिया गांधी की स्थिति स्थिर है।
UPA अध्यक्ष सोनिया गांधी को 2 मार्च को बुखार के कारण दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उनकी निगरानी और जांच की जा रही है। उनकी हालत स्थिर है: डॉ डी.एस. राणा, अध्यक्ष, सर गंगा राम अस्पताल
(सोनिया गांधी) pic.twitter.com/xB7iWtpjQW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 3, 2023
सर गंगा राम अस्पताल के ट्रस्ट सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ डी एस राणा ने जानकारी दी है कि, “कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को दो मार्च 2023 को चेस्ट मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ सलाहकार डॉ अरूप बसु और उनकी टीम के तहत सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें बुखार है। उनकी निगरानी और जांच की जा रही है और उनकी हालत स्थिर है।”
गौरतलब है कि मालूम हो कि इस साल यह दूसरी बार है, जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले जनवरी में सोनिया गांधी को वायरल श्वसन संक्रमण के इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बता दें कि सोनिया गांधी ऐसे समय में अस्पताल में भर्ती हुई हैं, जब राहुल गांधी देश में नहीं हैं। राहुल इस समय ब्रिटेन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने के लिए गए हुए हैं।





