ताज़ा खबरें

पुणे कार एक्सीडेंट: ससून जनरल अस्पताल के दो डॉक्टर गिरफ्तार, रक्त के नमूने में हेरफेर के आरोप में हुई कार्रवाई

पुणे कार एक्सीडेंट: ससून जनरल अस्पताल के दो डॉक्टर गिरफ्तार, रक्त के नमूने में हेरफेर के आरोप में हुई कार्रवाई

 

पुणे कार एक्सीडेंट के मामले में एक और नया अपडेट आया है। यहाँ पुणे पुलिस ने ससून जनरल अस्पताल के दो डॉक्टर्स को रक्त के नमूने में हेर-फेर करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार द्वारा मीडिया को यह जानकारी दी गई है। बता दें कि 19 मई की सुबह तेज रफ्तार पोर्श कार की चपेट में आने से दो इंजीनियर की जान चली गई थी। कार को कथित तौर पर एक नाबालिग चला रहा था। पुलिस की ओर से दावा किया जा रहा है कि जब यह हादसा हुआ उस समय किशोर शराब के नशे में था।

पुणे कार दुर्घटना मामले पर पुणे पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने बताया, “19 मई को सुबह करीब 11 बजे ससून अस्पताल में लिया गया खून का नमूना अस्पताल के कूड़ेदान में फेंक दिया गया और दूसरे व्यक्ति का खून का नमूना लिया गया और फोरेंसिक लैब में भेजा गया…सीएमओ श्रीहरि हाल्नोर ने इस खून के नमूने को बदल दिया। जांच के दौरान हमने पाया कि ससून के फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के एचओडी अजय तावरे के निर्देश पर श्रीहरि हल्नोर ने इसे बदला था।”

गौरतलब है कि नाबालिग आरोपी को दुर्घटना के बाद शुरू में किशोर न्याय बोर्ड ने जमानत दे दी थी, साथ ही उसे सड़क दुर्घटनाओं पर एक निबंध लिखने के लिए भी कहा था, लेकिन बढ़ते जनाक्रोश और पुलिस द्वारा समीक्षा याचिका दायर करने के बाद आरोपी को 5 जून तक के लिए एक सुधार गृह में भेज दिया गया था।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button