ताज़ा खबरेंभारत

मणिपुर वायरल वीडियो मामला: पीड़ित महिलाओं ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की मणिपुर सरकार और केंद्र के खिलाफ याचिका

नई दिल्‍ली: मणिपुर वायरल वीडियो मामला अब देश पर सवालिया निशान खड़े कर रहा है साथ ही हर दिन इसमें नए मोड़ सामने आ रहे हैं. जानकारी के मुताबिक मणिपुर वायरल वीडियो मामले में दोनों पीड़ित महिलाएं भी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई हैं जहां इन्‍होंने याचिका दाखिल कर मामले में दखल की मांग की है.

 

बता दें कि सीजेआई की अगुवाई वाली बेंच आज याचिका पर सुनवाई करेगी. 4 मई को हुई यौन उत्पीड़न की घटना से जुड़ी इस एफआईआर में याचिका दायर करते हुए पीडिताओं ने मणिपुर सरकार और केंद्र के खिलाफ याचिका दाखिल की है. साथ ही पीडि़त महिलाओं ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी पहचान की सुरक्षा की भी मांग की है.

 

बता दें कि, भीड़ द्वारा मुक्त किए जाने से पहले दोनों महिलाओं का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया था. घटना का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया था, जिससे पूरे देश में हंगामा मच गया.

 

इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (आईटीएलएफ) के मुताबिक, यह भयावह घटना इंफाल से 35 किलोमीटर दूर कांगपोकपी जिले में 4 मई को हुई. आदिवासी संगठन के अनुसार, दोनों महिलाओं को सार्वजनिक रूप से अपमानित और अमानवीय बनाने से पहले एक खेत में जघन्य सामूहिक बलात्कार का शिकार होना पड़ा.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button