पीएम मोदी 22 जून को अमेरिकी कांग्रेस की जॉइंट मीटिंग को करेंगे संबोधित

पीएम मोदी 22 जून को अमेरिकी कांग्रेस की जॉइंट मीटिंग को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यात्रा के दौरान 22 जून को अमेरिकी संसद (कांग्रेस) की जॉइंट मीटिंग को संबोधित करेंगे। अमेरिकी संसद (कांग्रेस) के शीर्ष नेताओं ने शुक्रवार को इसका एलान किया। अमेरिकी कांग्रेस नेताओं ने इस संबंध में एक बयान भी जारी किया है। अमेरिका ने कहा कि संयुक्त बैठक को संबोधित करने के लिए पीएम मोदी को आमंत्रित करना हमारे लिए सम्मान की बात है।
It is my honor to invite @PMOIndia@narendramodi to address a Joint Meeting of Congress on Thursday, June 22nd.
This will be an opportunity to celebrate the enduring friendship between the United States and India and speak to the global challenges our countries both face. pic.twitter.com/gu68UjJltG
— Kevin McCarthy (@SpeakerMcCarthy) June 2, 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून से 24 जून तक अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। इसी कड़ी में वह 22 जून को अमेरिकी संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष कैविन मैक्कार्थी ने ट्वीट कर बताया कि यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जून को अमेरिकी संसद को संबोधित करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि यह हमारे लिए भारत और अमेरिका के बीच स्थाई दोस्ती का जश्न मनाने का मौका होगा। दोनों देश इस समय वैश्विक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। हम इसपर भी चर्चा करेंगे।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को दूसरी बार संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ने इससे पहले 2016 में अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया था। केंद्र सरकार ने एक बयान में कहा था कि राष्ट्रपति जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन के निमंत्रण पर पीएम मोदी अमेरिका जाएंगे। 2014 में पीएम के रूप में कार्यभार संभालने के बाद से मोदी की यह छठी अमेरिका यात्रा होगी।






hgh kaufen ohne rezept
References:
b2b2cmarket.ru