पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महाराष्ट्र में प्रमोद महाजन ग्रामीण कौशल विकास केंद्रों का किया शुभारंभ

पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महाराष्ट्र में प्रमोद महाजन ग्रामीण कौशल विकास केंद्रों का किया शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी गुरुवार को प्रमोद महाजन ग्रामीण कौशल विकास केंद्रों का शुभांरभ किया। पीएम मोदी ने महाराष्ट्र में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये 511 प्रमोद महाजन ग्रामीण कौशल विकास केंद्रों का शुभांरभ किया।
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महाराष्ट्र में 511 प्रमोद महाजन ग्रामीण कौशल विकास केंद्रों का शुभारंभ किया। pic.twitter.com/mBI93hZp79
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 19, 2023
शुभारम्भ के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि, “भारत आज सिर्फ अपने लिए ही नहीं बल्कि दुनिया के लिए भी स्कील प्रोफेशनल को तैयार कर रहा है। जो नए कौशल विकास केंद्र महाराष्ट्र के गांवों में खुलने जा रहे हैं, ये सभी युवाओं को दुनियाभर के अवसरों के लिए तैयार करेंगे। इन केंद्रों में कंस्ट्रक्शन से जुड़े कौशल सिखाए जाएंगे … महाराष्ट्र में मीडिया और एंटरटेनमेंट के काम के लिए भी केंद्र स्थापित होंगे…”





