पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देशवासियों से किया संवाद, 106वें एपिसोड को किया संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश की जनता को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कार्यक्रम के106वें एपिसोड को किया संबोधित। इस मौके पर पार्टी के नेताओं ने देश के अलग अलग हिस्सों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।
#WATCH भोपाल: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी और अन्य नेताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। pic.twitter.com/KPC4dENgoe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 29, 2023
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि इस महीने की शुरूआत में दिल्ली में खादी की रिकॉर्ड बिक्री हुई। इस महीने चल रहे खादी महोत्सव ने एक बार फिर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गांधी जयंती पर खादी की रिकॉर्ड बिक्री हुई।
इस महीने की शुरूआत में दिल्ली में खादी की रिकॉर्ड बिक्री हुई। इस महीने चल रहे खादी महोत्सव ने एक बार फिर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गांधी जयंती पर खादी की रिकॉर्ड बिक्री हुई: मन की बात के 106वें एपिसोड के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/36cu7P9IaX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 29, 2023
पीएम मोदी ने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी त्योहारों के दौरान हमारी प्राथमिकता ‘वोकल फॉर लोकल’ होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हजारों अमृत कलश यात्राएं अब दिल्ली पहुंच रही हैं। इस मिट्टी को एक विशाल भारत कलश में रखा जाएगा और इस पवित्र मिट्टी से दिल्ली में ‘अमृत वाटिका’ का निर्माण किया जाएगा।