पीएम मोदी ने किया देश के सबसे बड़े ‘ड्रोन महोत्सव’ का उद्घाटन, कहा- ‘मेक इन इंडिया’ की प्रगति देखकर बहुत खुश हूं

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में आज ‘भारत ड्रोन महोत्सव’ का उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने ड्रोन प्रदर्शनी का अवलोकन किया और ‘मेक इन इंडिया’ की प्रगति देखकर बहुत खुश हुए.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा- ड्रोन तकनीक को लेकर भारत में जो उत्साह देखने को मिल रहा है, वह अद्भुत है. जो ऊर्जा नज़र आ रही है, वह भारत में ड्रोन सर्विस और ड्रोन आधारित इंडस्ट्री की लंबी छलांग का प्रतिबिंब है. यह भारत में रोजगार के एक उभरते हुए बड़े सेक्टर की संभावनाएं दिखाती हैं.
ड्रोन तकनीक को लेकर भारत में जो उत्साह देखने को मिल रहा है, वह अद्भुत है। जो ऊर्जा नज़र आ रही है, वह भारत में ड्रोन सर्विस और ड्रोन आधारित इंडस्ट्री की लंबी छलांग का प्रतिबिंब है। यह भारत में रोजगार के एक उभरते हुए बड़े सेक्टर की संभावनाएं दिखाती हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/UnH6xIdcK0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 27, 2022
पीएम मोदी ने कहा, पहले की सरकारों के समय तकनीक को समस्या का हिस्सा समझा गया, उसको गरीब विरोधी साबित करने की कोशिशें हुईं. इस कारण 2014 से पहले गवर्नेंस में टेक्नॉलॉजी के उपयोग को लेकर उदासीनता का वातावरण रहा। इसका सबसे अधिक नुकसान गरीब, वंचितों, मिडिल क्लास को हुआ.
ड्रोन टेक्नोलॉजी को लेकर भारत में जो उत्साह देखने को मिल रहा है, वह अद्भुत है. यह जो ऊर्जा नजर आ रही है, वह भारत में ड्रोन सर्विस और ड्रोन आधारित इंडस्ट्री की लंबी छलांग का प्रतिबिंब है. यह भारत में रोजगार सृजन के एक उभरते हुए बड़े सेक्टर की संभावनाएं दिखाती है. उन्होंने कहा कि ‘मिनिमम गवर्नमेंट मैक्सिमम गवर्नेंस’ के रास्ते पर चलते हुए, ईज ऑफ लिविंग, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को हमने प्राथमिकता बनाया, पीएम मोदी ने कहा





