पीएम मोदी आज रहेंगे हिमाचल दौरे पर, चौथी वंदे एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी, जनता को देंगे कई और सौगात

पीएम मोदी आज रहेंगे हिमाचल दौरे पर, चौथी वंदे एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी, जनता को देंगे कई और सौगात
गुजरात दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। बताया जा रहा है कि दौरे के दौरान पीएम मोदी हिमचाल व देश की जनता को चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रैन को सौंपेंगे। इसके बाद वह एक सार्वजनिक समारोह में प्रधानमंत्री आईआईआईटी ऊना राष्ट्र को समर्पित करेंगे और ऊना में बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला रखेंगे।
🔲प्रधानमंत्री #NarendraModi आज हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। ऊना में प्रधानमंत्री वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद एक सार्वजनिक समारोह में प्रधानमंत्री IIIT ऊना को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और ऊना में बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला रखेंगे: PMO
(फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/vQ4IuN7kbl
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) October 13, 2022
इसके बाद मोदी चंबा के चौगान से हिमाचल के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तीसरे चरण का शुभारंभ करेंगे। वह यहां दो पनविद्युत प्रोजेक्टों की आधारशिला रखेंगे। 48 मेगावाट क्षमता के चांजू-तीन व 30.50 मेगावाट के दियोथल चांजू प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य पर 800 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दोनों प्रोजेक्टों का निर्माण कार्य हिमाचल प्रदेश विद्युत निगम लिमिटेड (एचपीपीसीएल) करेगा।
यह पीएम मोदी के कार्यक्रमों का टाईमटेबल
बता दें कि पीएम का हेलीकॉप्टर सुबह 9 बजे ऊना के पुलिस लाइन झालेड़ा लैंड करेगा। इसके बाद सुबह 9:15 बजे ऊना रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 9:45 पर वह ऊना के इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां पीएम मोदी पहले बल्क ड्रग पार्क, हरोली, ऊना-हमीरपुर नई रेलवे लाइन का शिलान्यास करेंगे। उसके बाद 10 बजकर 50 मिनट पर वह झालेड़ा से चम्बा के लिए निकलेंगे। 11:45 बजे वह चम्बा में सुल्तानपुर हेलीपैड से चौगान मैदान के लिए निकलेंगे। दोपहर 12 बजे वह चौगान में कई परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे बता दें यहां वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे और फिर दोपहर 1:05 बजे चम्बा से निकलकर पठानकोट होते हुए वो दिल्ली वापस लौट जाएंगे।





