ताज़ा खबरेंभारतमनोरंजन

पायल रोहतगी का ट्विटर अकाउंट फिर हुआ सस्पेंड, वीडियो में पायल ने निकाली भड़ास

‘बिग बॉस 12′ की प्रतिभागी पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. मज़ेदार बात ये है कि वह कई बार वह अपने बयानों और पोस्ट को लेकर विवादों में फंस जाती हैं जिसके चलते उनका ट्विटर अकाउंट भी कई बार सस्पेंड हो चुका है. एक बार फिर पायल ट्विटर पर ट्रेंड कर रही हैं. पायल का ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बता रही हैं कि उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है, लेकिन उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी गई.

अब पायल ट्विटर पर #BringBackPayal से ट्रेंड कर रही हैं. लोग उन्हें पूरी तरह से सपोर्ट कर रहे हैं.

https://twitter.com/PayalRohtagi2/status/1280797911433936898

ये भी पढ़े : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हुए होम क्वारंटाइन, कोरोना पॉजिटिव मंत्री और विधायक से की थी मुलाकात

यह पहली बार नहीं है जब पायल के साथ ऐसा हुआ हो. इससे पहले पायल ने दिल्ली हिंसा मामले में गिरफ्तार जामिया मिलिया इस्मालिया की एमफिल छात्रा सफूरा जरगर को लेकर टिप्पणी की थी. इसके बाद ट्विटर पर काफी हंगामा मचा और उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था. सस्पेंशन के बाद #SupportPayalRohatgi के जरिए पायल के फैंस ने भी जमकर ट्वीट्स किए थे.

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button