ताज़ा खबरें

पाकिस्तान में सऊदी एयरलाइंस के विमान में लगी आग, पेशावर में कराई गई लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

पाकिस्तान में सऊदी एयरलाइंस के विमान में लगी आग, पेशावर में कराई गई लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

 

पाकिस्तान के पेशावर हवाईअड्डे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पेशावर के बाचा खान अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को सऊदी एयरलाइंस की एक उड़ान में आग लग गयी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सऊदी एयरलाइंस की फ्लाइट SV792 में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय आग लगी। बताया जा रहा है इस दौरान फ्लाइट में करीब 276 यात्री और 21 चालक दल के सदस्य मौजूद थे। फ़िलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं।

गौरतलब है कि ये फ्लाइट सऊदी की राजधानी रियाद से पेशावर आई थी। गुरुवार को पेशावर के बाचा खान अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय इस फ्लाइट में आग लगी। जिसके बाद सभी यात्रियों को आपातकालीन द्वारा से सुरक्षति निकाल लिया गया।

सऊदी की फ्लाइट SV792 गुरुवार सुबह पेशावर हवाईअड्डे पर पहुंची थी। रनवे के पास लूप में घूमते समय विमान के बाएं लैंडिंग गियर में धुआं उठा और फिर आग की लपटे उठने लगीं। इसे देख एयरपोर्ट पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत प्रभाव से कदम उठाए। विमान में आग थोड़ी और फैलती तो बड़ा हादसा हो सकता था। एक टीम ने यात्रियों को आपातकालीन स्लाइड के जरिए विमान से निकाला। पेशावर हवाई अड्डे के अधिकारियों के अनुसार, एयरपोर्ट चालू है और सभी उड़ानें अपने तय शेड्यूल से चल रही हैं।

विमान में आग लगने के बाद पाकिस्तान के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) के प्रवक्ता सैफुल्लाह की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जब फ्लाइट लैंड हो रही थी तो एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स ने विमान के बाईं ओर के लैंडिंग गियर से धुआं और चिंगारी निकलते देखी। इस पर तुरंत ही पायलटों को सतर्क करते हुए एयरपोर्ट की फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू सर्विस को भी अलर्ट किया गया।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button