ताज़ा खबरें

पश्चिम बंगाल में ED की कार्रवाई जारी, TMC सरकार के दो मंत्रियों के ठिकानों पर मारी रेड

पश्चिम बंगाल में ED की कार्रवाई जारी, TMC नेताओं के ठिकानों पर मारी रेड

 

पश्चिम बंगाल में ED की कार्यवाई अभी भी जारी है। आज यानी 12 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय ने TMC नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की। पश्चिम बंगाल में ED ने TMC विधायक तपस रॉय व ममता सरकार में मंत्री सुजीत बोस के ठिकानों पर छापेमारी की है। ED ने यह छापेमारी कथित नगर निगम नौकरी घोटाला मामले को लेकर की है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही राशन घोटाले में छापामारी के दौरान ईडी के अधिकारियों पर हमला किया गया था। हमले में कई अधिकारियों को चोट भी आई थी और गाड़ियों के शीशे भी फोड़े गए थे। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ममता सरकार से रिपोर्ट भी तलब की थी। 
इस हमले के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने बंगाल में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। जहां ED ने यह आरोप लगाया कि हमलावर उसके अधिकारियों को जान से मारने का इरादा रखे थे। अपने आरोप में ईडी ने कहा कि हमलावर लाठी, पत्थर और ईंट से भी लैस थे और उन्होंने अधिकारियों के निजी और आधिकारिक सामान जैसे मोबाइल, लैपटॉप और नकदी आदि भी छील लिए।
Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button