खेल

न्यूजीलैंड के खिलाफ रौमांचक मुकाबले में भारत की जीत, सीरीज में 1-1 से बराबरी

IND vs NZ 2nd T20:  न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 के रौमांचक मुकाबले में भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज की साथ ही भारत ने सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है.

 

रविवार को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में खेले गए टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया. इसी के साथ भारतीय टीम ने सीरीज भी 1-1 से बराबर कर ली है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने भारत के सामने महज 100 रनों का लक्ष्य खड़ा किया. जिसे टीम इंडिया ने 19.5 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया.

 

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 99/8 का स्कोर खड़ा किया था. कप्तान मिचेल सैंटनर ने नाबाद 19 रन बनाए. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने दो विकेट, जबकि हार्दिक पांड्या, दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट चटकाए.

 

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की ओर से मुश्किल पिच पर बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव ने संयम दिखाते हुए नाबाद 26 रन बनाए, वहीं ईशान किशन ने 19 रनों की पारी खेली. इस मैच में एक भी छक्का नहीं लगा और भारत में एक अंतरराष्ट्रीय मैच में ऐसा पहली बार हुआ है. न्यूजीलैंड की टीम से माइकल ब्रेसवेल और ईश सोढ़ी ने एक-एक विकेट लिए.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button