न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

भारत लौटेंगे रूसी सेना में काम कर रहे भारतीय, पीएम मोदी ने उठाया मुद्दा

नई दिल्ली: भारत के लिए एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक जीत में, रूस उन सभी भारतीयों को छुट्टी देगा और उनकी वापसी की सुविधा प्रदान करेगा जो कथित तौर पर रूसी सेना के लिए काम कर रहे हैं. यह मामला पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत में उठाया था… पूरी खबर पढ़ें
कठुआ में 5 जवान शहीद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख, सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान जारी

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में आतंकवादियों और सेना के जवानों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई जिसमें भारतीय सेना के 5 जवान शहीद हो गए. साथ ही 5 अन्य घायल हो गए. इस घटना के बाद बताया जा रहा है कि यह हमला आतंकियों की तरफ से उस वक्त किया गया जब सेना के कुछ वाहन इलाके में नियमित गश्त पर थे… पूरी खबर पढ़ें
NEET पेपर लीक मामले में अब तक का क्या कुछ है अपडेट, यहाँ पढ़ें

नीट यूजी पेपर लीक विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 8 जुलाई को 38 याचिकाओं पर सुनवाई हुई। इस दौरान चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच ने यह माना कि नीट यूजी परीक्षा का पेपर लीक हुआ है। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान यह कहा कि “एक बात तो साफ है कि प्रश्नपत्र लीक हुआ है। सवाल यह है कि इसकी पहुंच कितनी व्यापक है? पेपर लीक होना एक स्वीकार्य तथ्य है… पूरी खबर पढ़ें
फैक्ट चेक: भाजपा राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल का यह बयान हालिया दिनों का नहीं, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें भारतीय जनता पार्टी के नेता नरेश अग्रवाल हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि बीजेपी के राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने हाल ही में संसद में सबके सामने हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ ऐसा आपत्तिजनक बयान दिया… पूरी खबर पढ़ें





