ताज़ा खबरें

न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

मणिपुर के नारनसेना इलाके में हिंसा, कुकी उग्रवादियों के हमले में 2 CRPF जवान शहीद

नारनसेना: मणिपुर के नारनसेना इलाके में आधी रात को कुकी उग्रवादियों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 2 जवान शहीद हो गए हैं, जबकि इस हमले में कई जवान घायल हुए हैं. मणिपुर पुलिस ने इस हमले की जानकारी दी और बताया कि आधी रात से लेकर सुबह 2:15 बजे तक कुकी उग्रवादियों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दो जवानों की जान चली गई… पूरी खबर पढ़ें

 

पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, KKR के खिलाफ रिकॉर्ड तोड़ 261 रन की पारी खेल 8 विकेट से जीता मुकाबला

कोलकाता: पावर-हिटिंग के सनसनीखेज प्रदर्शन में, पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीज़न में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) पर 8 विकेट से ऐतिहासिक जीत हासिल की। जॉनी बेयरस्टो और शशांक सिंह के धमाकेदार प्रदर्शन ने पीबीकेएस को टी20 क्रिकेट में अब तक देखे गए सबसे बड़े स्कोर को सफलतापूर्वक पाने में सक्षम बनाया… पूरी खबर पढ़ें

 

यौन शोषण मामले में बीजेपी सांसद व बाहुबली को लगा कोर्ट से झटका, नए सिरे से जांच वाली याचिका खारिज

भाजपा सांसद व भारतीय कुश्ती संग के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह को दिल्ली की राउज एवन्यू कोर्ट से झटका लगा है। भाजपा नेता बृजभूषण सिंह पर कथित तौर पर लगे यौन उत्पीड़न मामले में कोर्ट में सुनवाई हुई। यहाँ कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में आगे की जांच की मांग करने वाली भाजपा सांसद बृज भूषण सिंह की याचिका को खारिज कर दिया है… पूरी खबर पढ़ें

 

फैक्ट चेक: जबरन हाथ पकड़ कर वोट डलवाने का यह वीडियो हालिया दिनों का नहीं, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है यह वीडियो एक मतदान केंद्र का है, जहां मतदाता वोट करने जाते  हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वोट डालने आयी एक बुजुर्ग महिला से बूथ पर तैनात एक दूसरी महिला ने हाथ पकड़ कर ईवीएम मशीन पर वोट डलवाया… पूरी खबर पढ़ें

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button