न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

पटना में JDU नेता की गोली मारकर हत्या, शादी समारोह से लौट रहे JDU नेता सौरभ

बिहार: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोटिंग से पहले बिहार से एक हिंसक खबर सामने आई है जहां पटना में बुधवार रात जेडीयू नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. यह घटना पटना के पुनपुन इलाके में हुई. इस हमले में सौरभ कुमार के साथ मौजूद शख्स को भी गोली लगी है… पूरी खबर पढ़ें
आईपीएल 2024: दिल्ली ने दर्ज की सीजन की चौथी जीत, GT को चार रनों से दी मात, आखिरी बॉल तक फंसा था मैच

आईपीएल 2024 का 40वां दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। लेकिन आखिरी में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 4 रन से हराकर बाजी मार ली… पूरी खबर पढ़ें
महाराष्ट्र: रैली में भाषण के दौरान बेहोश हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मंच पर सुरक्षा बलों ने संभाला

केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता नितिन गडकरी को अपने भाषण के दौरान चक्कर आ गया और वह मंच पर ही गिर पड़े। यह मामला महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के पुसाद में 24 अप्रैल को एक रैली के दौरान हुआ। भाजपा नेता नितिन गडकरी गंभीर रूप से डाईबेटिक के मरीज हैं उन्हें अक्सर ऐसे चक्कर आते रहते हैं। बता दें कि वह रैली में भाजपा-महायुति के उम्मीदवार राजश्री पाटिल के लिए प्रचार कर रहे थे… पूरी खबर पढ़ें
फैक्ट चेक: जबरन हाथ पकड़ कर वोट डलवाने का यह वीडियो हालिया दिनों का नहीं, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है यह वीडियो एक मतदान केंद्र का है, जहां मतदाता वोट करने जाते हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वोट डालने आयी एक बुजुर्ग महिला से बूथ पर तैनात एक दूसरी महिला ने हाथ पकड़ कर ईवीएम मशीन पर वोट डलवाया… पूरी खबर पढ़ें





