भारत

नोएडा हाउसिंग सोसाइटी में छह साल का मासूम बना पालतू कुत्ते का शिकार

नई दिल्ली: मंगलवार को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में ला रेजिडेंसिया सोसाइटी में एक कुत्ते के काटने की घटना सामने आई है. जहां सोसाइटी की लिफ्ट में एक पालतू कुत्ते ने मासूम बच्चे को काट लिया.

 

यह घटना लिफ्ट में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है.

 

बताया जा रहा है कि बच्चा अपनी मां के साथ स्कूल जा रहा था. जाहिर है, बच्चा और उसकी मां लिफ्ट में मौजूद थे, वहीं एक आदमी और उसका पालतू कुत्ता भी लिफ्ट में उनके साथ शामिल हो गए. सीसीटीवी क्लिप में देखा जा सकते हैं, इससे पहले कि मालिक कुत्ते को पकड़ता, कुत्ते ने बच्चे पर हमला कर दिया.

 

यह हमला नोएडा प्राधिकरण द्वारा हाल ही में पालतू जानवरों के संबंध में एक नीति तैयार किए जाने के कुछ दिनों बाद हुआ है. नोएडा प्राधिकरण ने अपने नवीनतम दिशानिर्देशों में पालतू जानवरों के मालिकों के लिए अगले साल 31 जनवरी तक अपने पालतू जानवरों का पंजीकरण कराना अनिवार्य कर दिया था. ऐसा नहीं करने पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button