ताज़ा खबरें

नुपुर शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी, दिल्ली पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली: पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के बाद से चर्चा में आई नुपुर शर्मा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. नुपुर शर्मा ने शिकायत की है कि उनको जान से मारने की धमकियां मिल रहीं हैं जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उनकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर नुपुर शर्मा और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की है.

 

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया कि नूपुर शर्मा और उनके परिवार को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई है क्योंकि उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें धमकी मिल रही है और उनकी टिप्पणी को लेकर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है.

 

गौरतलब है कि, नुपुर शर्मा ने अंग्रेजी टीवी चैनल पर डिबेट शो के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान दिया था जिसके बाद बीजेपी ने नुपुर शर्मा को सस्पेंड कर दिया है. साथ ही नवीन कुमार जिंदल पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया हैं.

 

हालांकि बीते दिन प्रवक्ता नुपुर शर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए एक पोस्ट कर अपनी टिप्पणी पर मांफी मांगी. नुपुर ने अपने पोस्ट में लिखा, “मैं कई दिनों से टीवी डिबेट पर जा रही थी, जहां रोजाना मेरे आराध्य शिव जी का अपमान किया जा रहा था. मै शिवजी के अपमान को बर्दाश्त नहीं कर सकी और मैने रोष में आकर कुछ चीजें कह दीं”

 

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button