खेलताज़ा खबरेंमनोरंजन

नीदरलैंड से मुकाबले से पहले टीम इंडिया ने बेंगलुरु में मनाई दिवाली, पत्नियों संग इस अंदाज़ में नज़र आए खिलाड़ी

नीदरलैंड से मुकाबले से पहले टीम इंडिया ने बेंगलुरु में मनाई दिवाली, पत्नियों संग इस अंदाज़ में नज़र आए खिलाड़ी

 

बंगलुरु में रविवार को नीदरलैंड के खिलाफ होने वाले वर्ल्ड कप 2023 के अपने आखिरी लीग मैच से पहले रोहित शर्मा की अगुवाई वाली ‘टीम ब्लू’ ने दिवाली मनाई। भारतीय टीम ने नीदरलैंड के साथ होने वाले मुकाबले से एक दिन पहले बेंगलुरु के एक होटल में शनिवार रात को दिवाली मनाई और पार्टी की। इस ;दौरान खिलाड़ी और टीम का स्टाफ अपनी-अपनी पत्नियों के साथ नजर आये। खिलाड़ियों ने इस इवेंट के फोटोज़ भी सोशल मीडिया पर शेयर किए।

भारत के बल्लेबाज और विकेटकीपर केएल राहुल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘रोशनी के पर्व ‘ को मनाने के लिए ‘कुर्ता पजामा’ पहने हुई पूरी टीम की एक तस्वीर शेयर की। राहुल ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, हमारी तरफ से आप सभी को हैप्पी दिवाली।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KL Rahul👑 (@klrahul)

 

BCCI ने भी इस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में सबसे पहले रोहित शर्मा अपनी पत्नी और बेटी के साथ नजर आ रहे हैं। इसके बाद रवींद्र जडेजा अपनी वाइफ के साथ एंट्री करते हुए दिखाई देते हैं। शार्दुल ठाकुर से लेकर विराट कोहली तक, हर शादीशुदा क्रिकेटर यहां अपनी पत्नी के साथ नजर आ रहा है। होटल में टीम इंडिया की दिवाली सेलिब्रेशन की सजावट को भी दिखाया गया है।  यहां ढेर सारी अलग-अलग तरह की मिठाइयां भी नजर आ रही हैं।

 

 

गौरतलब है कि मेजबान भारत ने मौजूदा टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और आठ मैचों में अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखा है। भारत वनडे विश्व कप 2023 की तालिका में 16 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर है। उनका नेट रन रेट +2.45 है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button