धरती को बचने के लिए सफल रहा NASA का DART मिशन, पृथ्वी को एस्टेरॉयड खतरों से बचाने में अब सक्षम है ‘NASA’

धरती को बचने के लिए सफल रहा NASA का DART मिशन, पृथ्वी को एस्टेरॉयड खतरों से बचाने में अब सक्षम है ‘NASA’
अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा (NASA) ने मंगलवार सुबह-सुबह इतिहास रच दिया। NASA द्वारा धरती को बचाने के लिए किया गया डार्ट मिशन कामयाब हुआ। इस मिशन के तहत सोमवार को वेंडिंग मशीन के आकार का एक अंतरिक्ष यान सफलतापूर्वक डिमोर्फोस (Dimorphos) नामक एक छोटे एस्टेरॉयड से टकराया और उसकी दिशा बदल दी। नासा ने भविष्य में पृथ्वी को ऐस्टरॉइड से होने वाले खतरों से बचाने के अभ्यास के तहत अपने इस डार्ट मिशन को अंजाम दिया। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का अंतरिक्ष में बहुत बड़ा प्रयोग था।
IMPACT SUCCESS! Watch from #DARTMIssion’s DRACO Camera, as the vending machine-sized spacecraft successfully collides with asteroid Dimorphos, which is the size of a football stadium and poses no threat to Earth. pic.twitter.com/7bXipPkjWD
— NASA (@NASA) September 26, 2022
इस मिशन के बारे में नासा ने कहा था कि यह अंतरिक्ष की चट्टान फिलहाल धरती से टकराने नहीं आ रही है और ना ही टेस्ट के बाद इसके धरती की ओर आने की कोई संभावना है। NASA ने कहा कि एक एक अंतरिक्ष यान सोमवार को डिमोर्फोस नामक एक छोटे एस्टेरॉयड से टकराया और उसकी दिशा बदल दी। इसकी लंबाई 169 मीटर की थी। वैज्ञानिकों को पहले से ही उम्मीद थी कि टक्कर से ऐस्टरॉइड की दिशा और गति दोनों बदल जाएगी।
बता दें नासा यह परीक्षण करना चाहता था कि यदि धरती की तरफ आ रहे किसी खतरनाक ऐस्टरॉइड की दिशा में परिवर्तन किया जा सकता है। ऐसा करने के लिए नासा की ओर से इस प्रकार का पहला टेस्ट किया गया।





