ताज़ा खबरेंविदेश

दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के लिए जापान पहुंची केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपनी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के लिए जापान पहुंचीं. जापान और मार्शल द्वीप समूह में भारतीय राजदूत सिबी जॉर्ज ने हनेडा हवाई अड्डे पर वित्त मंत्री का स्वागत किया.

वित्त मंत्रालय के एक ट्वीट के अनुसार सीतारमण दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं. वित्त मंत्री को जापान के निगाता में होने वाली जी-7 समूह के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की बैठक में शामिल होंगी. मंत्रालय के मुताबिक इस बैठक में भारत को भी आमंत्रित किया गया है.

 

मंत्रालय के मुताबिक अपनी जापान यात्रा के दौरान सीतारमण अन्य देशों के वित्त मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकों में भाग लेंगी. इसके साथ ही वह कारोबारियों और निवेशकों की गोलमेज बैठक में भी शामिल होंगी. इस दौरान सीतारमण टोक्यो में निवेशकों और उद्योग जगत के लोगों को भी संबोधित करेंगी. इसके अलावा वह वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों (एफएमसीबीजी) की बैठक में ‘कल्याण के लिए आर्थिक नीति’ पर एक संगोष्ठी को संबोधित करेंगी.

 

ANI

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button