ताज़ा खबरें

देश में लोकसभा चुनावों के तीसरे चरण की वोटिंग आज, पीएम मोदी ने डाला वोट, देश वासियों से की यह अपील

देश में लोकसभा चुनावों के तीसरे चरण की वोटिंग आज, पीएम मोदी ने डाला वोट, देश वासियों से की यह अपील

 

देश में आज यानी 07 मई को लोकसभा चुनावों के तीसरे चरण की वोटिंग हो रही है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आज गुजरात के अहमदाबाद के निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में अपना वोट डाला। प्रधानमंत्री मोदी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए गुजरात के अहमदाबाद में एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वोट डालने के बाद कहा, “आज तीसरे चरण का मतदान है मैं देशवासियों से विशेष रूप से आग्रह करूंगा कि लोकतंत्र में मतदान एक सामान्य दान नहीं है। हमारे देश में दान का एक महत्व है। उसी भाव से देशवासी ज़्यादा से ज़्यादा मतदान करें…आज तीसरे चरण का मतदान है अभी चार दौर आगे भी है। मैं यहीं पर हमेशा मतदान करता हूं और अमित भाई यहां से भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं… मैं गुजरात के मतादाताओं को और देश के मतदाताओं का भी ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं।

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना वोट डालने गुजरात के अहमदाबाद में एक मतदान केंद्र पहुंचे। उन्होंने यहां लोगों का अभिवादन किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना वोट डालने गुजरात के अहमदाबाद में एक मतदान केंद्र पहुंचे। उन्होंने यहां लोगों का अभिवादन किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहें।

 

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button