ताज़ा खबरें

देश की राजधानी की वायु गुणवत्ता में सुधार, आज का सुबह दिल्ली में AQI 329 मापी गयी

देश की राजधानी की वायु गुणवत्ता में सुधार, आज का सुबह दिल्ली में AQI 329 मापी गयी

 

देश की राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता अभी बहुत ख़राब श्रेणी में बनी हुई है। आज सुबह सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार दिल्ली में AQI 329 (बहुत खराब) श्रेणी में है। हालांकि कल की तुलना में आज दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है।

बता दें दिल्ली में तापमान गिरता जा रहा है। यह गिरावट पहाड़ी इलाकों में बर्फ़बारी के चलते दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में आज रात के समय तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। इसके अलावा सुबह के समय दिल्ली के कुछ इलाकों में कोहरा होने के साथ-साथ कड़ाके की ठंड भी देखने को मिल सकती है।

दिल्ली में बीते 2 दिन से न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम करीब 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है।  हालांकि, दिन में मुख्य रूप से आसमान साफ है।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button