दिल्ली एमसीडी चुनाव में 1349 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज, शुरुआती रुझान में आप को मिली बढ़त
राजधानी दिल्ली में हुए नगर निगम चुनाव के परिणामों के लिए वोटों की गिनती आज हो रही है। दिल्ली में आज 1349 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज हो जाएगा। आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। इसके लिए चुनाव आयोग ने कुल 42 मतगणना केंद्र बनाए हैं। मतगणना के लिए 68 चुनाव पर्यवेक्षकों को पहले ही तैनात किया जा जा चुका है. इस बार के MCD चुनावों में 250 वार्ड में कुल 1349 उम्मीदवार मैदान में थे।
शुरुआती रुझान में आम आदमी पार्टी ने बढ़त हासिल कर ली है। भाजपा दूसरे नंबर है। दिल्ली एमसीडी में194 सीटों के रुझान आ गए हैं, आम आदमी पार्टी 100 और भाजपा 90 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, चुनाव आयोग के मुताबिक भाजपा आगे चल रही है। बता दें कि चुनाव आयोग की तरफ से काउंटिंग के लिए पूरी दिल्ली में कुल 42 काउंटिंग सेंटर्स बनाए गए हैं।
#DelhiMCDPolls | नवीनतम आधिकारिक रुझानों में भाजपा 32, AAP 8 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है। pic.twitter.com/eeuf71Nekr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 7, 2022