नई दिल्ली: देशभर में आज, यानि 30 अगस्त के दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. इस रक्षाबंधन पर राष्ट्रपति ने देशवासियों को बधाई दी है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संदेश में कहा है कि रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के बीच स्नेह का प्रतीक है.
राष्ट्रपति ने कहा कि इस अवसर पर बहनें भाइयों को राखी बांधती हैं और उनकी खुशी, संपन्नता और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं.
वहीं देश के विभिन्न हिस्सो में रक्षाबंधन मनाया जा रहा है…
#WATCH जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर के चुरंदा गांव में नियंत्रण रेखा (LOC) पर महिलाओं ने BSF जवानों के साथ रक्षाबंधन मनाया। pic.twitter.com/BpW3vCy5S7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 30, 2023
#WATCH जम्मू एवं कश्मीर: अखनूर सेक्टर में स्थानीय युवतियों ने जवानों को राखी बांधी।#RakshaBandhan pic.twitter.com/OI0gjM2jqV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 30, 2023
#WATCH जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में स्कूल की छात्राओं ने सीआरपीएफ जवानों की कलाई पर राखी बांधी।(29.08) pic.twitter.com/2jC5AuSQht
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 30, 2023
#WATCH जम्मू-कश्मीर: बीएसएफ जवानों ने सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्कूली बच्चों के एक समूह के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। (29.08) pic.twitter.com/hOq7rmRNj1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 30, 2023
#WATCH गोरखपुर, यूपी: रक्षाबंधन से पहले महिला कैदियों द्वारा बनाई गई राखियों को बेचने के लिए जिला जेल में राखी स्टॉल लगाया गया। (29.08) pic.twitter.com/AUPFpTCyU0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 30, 2023
#WATCH छत्तीसगढ़: सुकमा जिले में महिलाओं ने सीआरपीएफ जवानों की कलाई पर राखी बांधी। (29.08) pic.twitter.com/IMwlzjcl8O
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 29, 2023
ANI