ताज़ा खबरेंभारतविदेशवीडियो

देखे: फ्रांस में दोबारा लॉकडाउन की घोषणा होते ही पेरिस में लगा 700 किमी लंबा जाम

कोरोना वायरस के मामलों में फिर से तेज बढ़ोतरी को देखते हुए कई देश वापस लॉक डाउन की तरफ रुख कर रहे है। ऐसे में फ्रांस में दूसरे लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई। बता दे फ्रांस सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर से लड़ने के लिए ये कदम उठाया है। लेकिन जैसे ही फ्रांस में लॉकडाउन की घोषणा हुई उसके बाद से लोगों में हलचल मच गई। इसके बाद फ्रांस की राजधानी पेरिस में 700 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जान देखने को मिला।

सामान लेने निकले थे लोग।

दरअसल इस लॉक डाउन के शुरू होने के पहले ही लोग अपनी गाड़ियां उठाकर निकल पड़े। जिस कारण ये जाम लग गया। जाम लगने का दूसरा बड़ा कारण था इस वीकेंड पर पड़ने वाला सेंट्स डे हॉलीडे। इसलिए लोगों ने जाने में ज्यादा तेजी दिखाई।

फ्रांस में 7 महीने में दूसरा लॉक डाउन।

बता दे फ्रांस में सात महीने में यह दूसरी बार लॉकडाउन लगा है। इस लॉक डाउन में लोगों को घरों में ही रहने को कहा गया है। बाहर निकलने पर जुर्माना या सजा का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा व्यायाम के लिए घर से एक घंटा बाहर निकलने, ड्यूटी पर जाने या डॉक्टर से मिलने या दवा लाने अथवा जरूरी सामानों के लिए दुकान जाने की अनुमति दी गयी है।

शुक्रवार को सुनी दिखी सड़के।

लॉक डाउन के अमल होने के साथ शुक्रवार की सुबह से सड़कें सुनसान नजर आ रही थीं। कुछ ही लोग घरों से बाहर निकले। रेस्तरां और कैफे को बंद कर दिया गया है। केवल सुपरमार्केट में ही लोगों की चहल-पहल दिखी क्योंकि वहां लोग जरूरी सामान खरीदने के लिए पहुंचे थे। इसके साथ ही

राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने नियम तोड़ने के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के भी दिए निर्देश।

इधर राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने कहा है कि सोमवार को छुट्टियों से घरों से लौटने वाले लोगों के प्रति प्रशासन उदार रवैया अपनाए किंतु बेवजह घरों से निकलने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button