ताज़ा खबरें

दिल का दौरा पड़ने के बाद एम्स में वेंटिलेटर पर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव

नई दिल्ली: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को बुधवार के दिन दिल का दौरा पड़ा. जिसके चलते उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती किया गाया, अब वह वेंटिलेटर पर हैं.

 

सूत्रों ने न्यूजवायर एएनआई से पुष्टि की कि कॉमेडियन एम्स दिल्ली में वेंटिलेटर पर हैं और वह नैदानिक ​​​​उपचार का जवाब दे रहे हैं.

 

बताया जा रहा है कि, राजू श्रीवास्तव को ट्रेडमिल पर दौड़ने के दौरान सीने में दर्द की शिकायत हुई और वह गिर गए. जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती किया गया.

राजू को कई फिल्मों में अभिनय के लिए जाना जाता है, जिनमें ‘मैंने प्यार किया’, ‘बाजीगर’, ‘बॉम्बे टू गोवा’ जैसे नाम शामिल हैं.

 

वह रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के तीसरे सीजन में भी नजर आए थे. शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ में स्टैंड-अप कॉमेडियन के रूप में प्रदर्शन करने के बाद, वह अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग के लिए सुर्खियों में आए.

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button