दिल्ली: लोकसभा में दिल्ली सेवा बिल पर चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया विपक्ष पर हमला, बोले गठबंधन बनाने के बाद भी, नरेंद्र मोदी ही बनेंगे पीएम

दिल्ली: लोकसभा में दिल्ली सेवा बिल पर चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया विपक्ष पर हमला, बोले गठबंधन बनाने के बाद भी, नरेंद्र मोदी ही बनेंगे पीएम
यह अध्यादेश सुप्रीम कोर्ट के आदेश को संदर्भित करता है जो कहता है कि संसद को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली से संबंधित किसी भी मुद्दे पर कानून बनाने का अधिकार है: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 की चर्चा पर लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह pic.twitter.com/tWFQPjMxM4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 3, 2023
केंद्रीय मंत्री अमित शाह बोले साल 2015 में दिल्ली में एक ऐसी पार्टी सत्ता में आई जिसका मकसद सिर्फ लड़ना था, सेवा करना नहीं…समस्या ट्रांसफर पोस्टिंग करने का अधिकार हासिल करना नहीं, बल्कि अपने बंगले बनाने जैसे भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए सतर्कता विभाग पर कब्ज़ा करना है।
उन्होंने कहा कि मेरा सभी पक्ष से निवेदन है कि चुनाव जीतने के लिए किसी पक्ष का समर्थन या विरोध करना, ऐसी राजनीति नहीं करनी चाहिए। नया गठबंधन बनाने के अनेक प्रकार होते हैं। विधेयक और क़ानून देश की भलाई के लिए लाया जाता है इसलिए इसका विरोध और समर्थन दिल्ली की भलाई के लिए करना चाहिए। केंद्रीय मंत्री अमिता शाह ने विपक्ष के गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि (विपक्ष) गठबंधन बनाने के बाद भी, नरेंद्र मोदी पूर्ण बहुमत के साथ फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।
इस दौरान दिल्ली सरकार विधेयक, 2023 की चर्चा के दौरान लोकसभा में कांग्रेस सांसद अधिर रंजन चौधरी ने कहा कि अगर दिल्ली में ऐसी छेड़खानी होती रहेगी तो आप अन्य राज्यों के लिए भी ऐसे बिल लाते रहेंगे। अगर आपको लगता है कि यहां घोटाला होता है तो उसके लिए आपको यह बिल लाना जरूरी था? आपके पास ED, CBI, IT है, आप उसका इस्तेमाल क्यों नहीं करते? ।





