ताज़ा खबरें

दिल्ली: मौजपुर अंबेडकर बस्ती में चाकू की नोक पर बदमाशों ने की लूटपाट, घटना में एक की हुई मृत्यु

दिल्ली: मौजपुर अंबेडकर बस्ती में चाकू की नोक पर बदमाशों ने की लूटपाट, घटना में एक की हुई मृत्यु

 

दिल्ली के मौजपुर स्थित अंबेडकर बस्ती में बीते गुरुवार को लूटपाट कर हत्या का मामला सामने आया। जहां कुछ धारदार हथियारबंद लुटेरों के एक समूह चाकू की नोक पर एक से घर से पहले लूटपाट की बाद में बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। इस घटना में महिला के पति और किराएदार घायल हो गए।

 

बताया जा रहा है लूटपाट के इरादे से 5-6 बदमाश एक घर में घुस गए और चाकू की नोक पर घर में लूट की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। इस दौरान घर के मौजूद लोगों ने बदमाशों को रोकने की कोशिस की लेकिन हाथापाई में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी। वहीं महिला के पति और किराएदार को हाथ में चोट लगी.
दिल्ली पुलिस की अतिरिक्त डीसीपी संध्या स्वामी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक महिला की पहचान 70 वर्षीय शमीम के रूप में हुई है। लुटेरों के हमले में घायल मृतक महिला के पति की पहचान 70 वर्षीय अब्बास और किराएदार जाहिद के रूप में हुई है। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस के अनुसार मौजपुर की अंबेडकर बस्ती की गली नंबर-5 में 5 से 6 लोगों के घर में घुसकर लूटपाट करने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। बदमाशों की तलाश जारी है। इस बीच फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने की कोशिश की।  

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button