ताज़ा खबरेंभारत

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर घटा… लेकिन शहर के कई प्रमुख इलाके अब भी जलमग्न

नई दिल्ली: दिल्ली में यमुना जलस्तर बढ़ने और तेज बारिश के चलते राजधानी के कई हिस्सों में बाढ़ के पानी के घुसने के कारण ट्रैफिक जाम जैसी समस्या लगातार जारी है. वहीं दिल्ली मैट्रो उपभोकताओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. दिल्ली मैट्रो ने जानकारी देते हुए बताया कि, यमुना पर बने मेट्रो पुलों को पार करते समय लगाया गया गति प्रतिबंध हटा दिया गया है. सभी ट्रेनें अब सामान्य गति से चल रही हैं.

इससे पहले शुक्रवार को यमुना का जल स्तर कम होने के संकेत दिए जा रहे हैं. पिछले 48 घंटों में पहली बार यह 208 मीटर से नीचे आ गया था. रात में यमुना का जलस्तर 207.98 मीटर रिकार्ड किया गया.

 

हालांकि, शहर के कई प्रमुख इलाके अब भी जलमग्न हैं और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उधर, शुक्रवार देर रात दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने कहा कि सेना ने यमुना नदी के तेज बहाव के कारण इंद्रप्रस्थ के निकट क्षतिग्रस्त हुए ड्रेनेज रेगुलेटर (गति व्यवस्थापक) की मरम्मत का काम पूरा कर लिया है.

 

उपराज्यपाल ने ट्वीट किया, ‘‘मजदूर कर्मियों, भारतीय सेना के जवानों और अधिकारियों को नमन. उनके अथक प्रयास और परिश्रम से ही विश्व स्वास्थ्य संगठन की इमारत के सामने यमुना का तटबंध किया जा सका और आईटीओ बैराज पर गाद से जाम द्वार को खोला जा सका.”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button