ताज़ा खबरें

दिल्ली में मामूली विवाद को लेकर पानी टैंकर के ड्राइवर ने कुचला युवक, देखें वीडियो

दिल्ली में मामूली विवाद को लेकर पानी टैंकर के ड्राइवर ने कुचला युवक, देखें वीडियो

 

दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके से दिन दहाड़े एक हत्या की वारदात की CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो युवक एक एक पानी के टैंकर के सामने खड़े होकर पथराव कर टैंकर का शीशा तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, जिसके बाद टैंकर के ड्राइवर उनमें से एक युवक को टैंकर से कुचलता हुआ आगे भाग जाता है। इस दौरान युवक की मौके पर ही मौत हो जाती है। नीचे देखें वीडियो-

प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह मामला दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके स्थित रतिया मार्ग का है। यहाँ मार्ग पर एक ऑटो खराब हो गया था और ऑटो ड्राइवर अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उसे ठीक कर रहा था। इसी दौरान वहां से एक पानी टैंकर गुजरा। चूंकि, उस जगह पर जलजमाव था, इसलिए टैंकर के गुजरने पर पानी के छींटे ऑटो ठीक कर रहे युवकों पर पड़ गए।

जिसके बाद ऑटो ड्राइवर 18 वर्षीय आरिफ खान, शकील (18), दुर्गा और कुछ अन्य युवकों ने पानी टैंकर को घेर लिया और उस पर पत्थर फेंकने लगे। युवकों ने टैंकर में काफी तोड़फोड़ की और लगातार पथराव कर ही रहे थे की टैंकर के ड्राइवर ने सामने खड़े एक युवको को कुचला और वहाँ से भाग गया। बता दें कि यह वारदात तीन जुलाई के दिन हुई थी।

बताते चलें कि रतिया मार्गे के नाम से मशहूर इस इलाके में रोजाना दर्जनों की संख्या में मारपीट, चाकूबाजी और कभी कभार सप्ताह में दो से चार केश हत्या का थाने तक पहुंचता है।

डीसीपी अंकित चौहान के मुताबिक टैंकर ड्राइवर अपनी जान बचाने के लिए टैंकर लेकर भागना की कोशिश करता है। उसकी इस कोशिश में एक युवक टैंकर की चपेट में आ गया। इस बीच टैंकर लेकर भागने में असमर्थ चालक सपन सिंह वारदात के जगह से कुछ दूर आगे जाकर टैंकर छोड़ मौके से फरार हो जाता है।

इसी दौरान एक अन्य टीएसआर चालक बबलू अहमद निवासी संगम विहार वहां से गुजर रहा था और उसने इन लोगों से पूछा कि वे लोग टैंकर में क्यों तोड़फोड़ कर रहे हैं? इस पर उन्होंने बबलू पर चाकू से जानलेवा हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button