दिल्ली में प्रदूषण से मिली थोड़ी राहत, 326 पंहुचा AQI, आयोग ने हटाई चौथे चरण की पाबंदिया

दिल्ली में प्रदूषण से मिली थोड़ी राहत, 326 दर्ज किया गया AQI, आयोग ने हटाई चौथे चरण की पाबंदिया
देश की राजधानी दिल्ली में आज तीसरे दिन वायू गुणवक्ता में सुधार आया है। दिल्ली-एनसीआर में अब लोगों को प्रदूषण से थोड़ी राहत मिली है। आज यानी सोमवार 7 नवंबर को दिल्ली में वायू गुणवक्ता AQI 326 दर्ज की गयी है। जो बीते दिन 339 रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक, हवाओं का रुख बदलने से प्रदूषण से राहत मिली है।
दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी हुई है।
(तस्वीरें इंडिया गेट से हैं ) pic.twitter.com/yDRiCsioy3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 7, 2022
आज 7 नंवबर सुबह 8 बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, आनंद विहार इलाके में AQI 351 रिकॉर्ड किया गया जबकि फरीदाबाद में 364, गुरुग्राम में 339, नोएडा में 335 AQI दर्ज किया गया। बता दें कि लगातार तीसरे दिन दिल्ली-एनसीआर की हवा में प्रदूषण के स्तर में सुधार देखा गया है।
बता दें कि दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई में सुधार के रुख को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ग्रेप के तहत लगाई गई चौथे चरण की पाबंदियों को हटा दिया है। यह फैसला रविवार को हुई समीक्षा बैठक में लिया गया।





