दिल्ली में चुनाव तारीखों का हुआ ऐलान, यहाँ जानें कब होगा चुनाव और कब आएगा रिजल्ट
दिल्ली में चुनाव तारीखों का हुआ ऐलान, यहाँ जानें कब होगा चुनाव और कब आएगा रिजल्ट
दिल्ली में विधानसभा चुनावों की तारीखों को लेकर आज यानी मंगलवार को चुनाव आयोग ने ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि देश की राजधानी दिल्ली में पांच फरवरी को एक चरण में चुनाव होंगे और नतीजे आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे।
#WATCH दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया, “दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को एक चरण में होगा। चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को जारी किए जाएंगे।” pic.twitter.com/b66BIp2n9l
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 7, 2025
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “दिल्ली में 70 विधानसभा सीटें हैं, कुल 1.55 करोड़ मतदाता है, जिसमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 83.49 लाख है, महिला मतदाताओं की संख्या 71.74 लाख है और युवा मतदाताओं की संख्या 25.89 लाख है। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 2.08 लाख हैं।”
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “…EVM मतगणना के लिए पूर्णतया सुरक्षित हैं। EVM से छेड़छाड़ के आरोप निराधार हैं, हम अब इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि चुनाव के समय हम नहीं बोलते… VVPAT प्रणाली वाली EVM मतदान प्रणाली की सटीकता सुनिश्चित करती है…पुराने पेपर बैलट की वापसी अनुचित और प्रतिगामी है। इसका उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया को पटरी से उतारना है…”
विधानसभा चुनाव की तारीख पर मनीष सिसोदिया ने दी प्रतिक्रिया
AAP नेता मनीष सिसोदिया ने कहा, “5 फरवरी को वोट डालने जरूर जाएं। 8 फरवरी को जब नतीजे आएंगे उसके लिए हम पूरी तरह तैयार हैं। AAP की सरकार फिर से बनेगी।”






best place to buy steroids on the internet
References:
gitea.morawietz.dev