ताज़ा खबरें

दिल्ली में कम हो रहा है यमुना नदी का जलस्तर, पानी में डूबी कुछ सड़कों की स्थिति में सुधार, 206.02 मीटर दर्ज किया गया जलस्तर

दिल्ली में कम हो रहा है यमुना नदी का जलस्तर, पानी में डूबी कुछ सड़कों की स्थिति में सुधार, 206.02 मीटर दर्ज किया गया जलस्तर

 

देश की राजधानी दिल्ली में यमुना नदी अपने उफान पर है। नदी के जलस्तर ने बीते कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हालाकिं जलस्तर में कमी दर्ज की जा रही है, लेकिन अभी भी दिल्ली के कई कई इलाकों में जलभराव व बाढ़ जैसी स्थिति बरकरार है। आज सुबह यमुना नदी का जलस्तर 206.02 मीटर दर्ज किया गया।

बता दें बारिश और यमुना नदी के बढ़ें हुए जलस्तर से दिल्ली के कई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में बंद हो गए थे, जिससे लोगों को पीने की पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ा। लेकिन इस बीच सुबह मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने राजधानी के चंद्रवाल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के शुरू होने खबर दी है।

यमुना नदी के जलस्तर बढ़ने के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। बाढ़ के कारण लाल किला का इलाका भी प्रभावित है। वीडियो ड्रोन से ली गई है।

यमुना नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। ड्रोन वीडियो ISBT से सीलमपुर यमुना पुल तक है।

यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। जलभराव की स्थिति के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वीडियो कश्मीरी गेट क्षेत्र से है।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button