ताज़ा खबरेंभारत

दिल्ली में आईएसआईएस का आतंकी IED के साथ गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद स्पेशल सेल ने पकड़ा

भारत की तरफ कोई भी नापाक मंसूबो से देखें तो हमारा देश उसे कभी कामयाब नहीं होने देता है। ऐसे ही नापाक इरादों को चकनाचूर किया है दिल्ली पुलिस ने जिसमें कुछ आतंकवादी देश की राजधानी दिल्ली को दहलाने की फिराक में थे, मगर दिल्ली पुलिस ने उनके इरादों को नाकाम कर दिया है। बीती रात दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने राजधानी में आईएसआईएस का आतंकी आईईडी के साथ गिरफ्तार किया गया है। धौलाकुआं से करोलबाग के बीच रास्ते में रिज रोड पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और आतंकी के बीच मुठभेड़ हुई। जिसके बाद आतंकी को गिरफ्तार किया गया है।

क्या-क्या हुआ बरामद

आतंकी के पास से दो प्रेशर कूकर आईईडी, हथियार और साथ ही कुछ अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के दिल्ली पुलिस उपायुक्त (DCP) प्रमोद सिंह कुशवाहा ने जानकारी दी है कि, बीती रात धौला कुआं के पास मुठभेड़ के बाद आईईडी के साथ एक आईएसआईएस आतंकी को गिरफ्तार किया गया।

रात 11.12 बजे हुई मुठभेड़

जानकारी के अनुसार, कल रात करीब 11.12 बजे दिल्ली पुलिस आर्मी स्कूल के पास बाइक पर सवार आतंकवादियों का पीछा कर रही थी। मोटर साइकिल पर सवार शख्स ने पहले पुलिस पर तीन राउंड फायरिंग की, फिर जवाब में पुलिस ने भी पांच राउंड से ज्यादा फायर किए।आखिरकार शख्स को दबोच लिया गया।

क्या है आतंकवादी का नाम और कहा का है रहने वाला ?

इस आतंकवादी का नाम मोहम्मद युसूफ बताया गया है। इस पूरे मामले के बाद उत्तर प्रदेश का प्रशासन भी इस मामले में अलर्ट पर है. क्युकी सूत्रों के मुताबिक अबू युसुफ खान यूपी के बलरामपुर जिले का रहने वाला है. पुलिस के मुताबिक, दिल्ली में इसके कुछ और साथी हैं जो अबू यूसुफ को यहां मदद दे रहे थे. पुलिस उनकी भी धर पकड़ के लिए रेड कर रही है.

एनएसजी कमांडो तैनात

आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद बुद्ध जयंती पार्क के रिज इलाके में भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। एनएसजी कमांडो की तैनाती कर दी गई है। एनएसजी के कमांडो इस पूरे इलाके की तलाशी ले रहे हैं।

अब राजधानी दिल्ली हाई अलर्ट पर है और साथ ही यूपी भी हाई अलर्ट पर है। साथ ही पुलिस अब इससे जुड़े और राज़ और बाकी सबूतों और तैयारियों की खोज में जुट गयी है। फिलहाल अब यूपी ATS जो है वो दिल्ली स्पेशल सेल पहुंच गयी है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button