ताज़ा खबरें

दिल्ली: प्रेम प्रसंग और शादी से इनकार के चलते युवक ने युवती की बेरहमी से की हत्या, पुलिस आरोपी को किया गिरफ्तार

दिल्ली: प्रेम प्रसंग और शादी से इनकार के चलते युवक ने युवती की बेरहमी से की हत्या, पुलिस आरोपी को किया गिरफ्तार

 

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर से एक बड़ी वारदात की खबर सामने आरही है। यहाँ मालवीय नगर में ऑरबिंदो कॉलेज के पास एक एक 25 वर्षीय लड़की का शव मिला है। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि युवती की हत्या की गयी, युवती के सर पर रॉड से हमला कर इस घटना को 28 वर्षीय इरफान ने अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि हत्या करने के आरोपित मौके से फरार हो गया था।

पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि 28 वर्षीय इरफ़ान पुत्र ईसा खान संगम विहार का निवासी है।  पुलिस ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ पार्क आई थी। मृतका का नाम नरगिस बताया जा रहा है। नरगिस आरोपित की मौसेरी बहन थी।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजकर आठ मिनट के आसपास जानकारी मिली थी कि अरबिंदो कॉलेज के पास विजय मंडल पार्क शिवालिक ए ब्लॉक पर एक लड़का एक लड़की को जान से मारकर भाग गया था। लड़की के पास एक लोहे की रॉड पड़ी है, लड़की की उम्र 25 साल है और आसपास है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम ने पार्क में एक बेंच के नीचे एक लड़की का शव बरामद किया, जिसके सिर से खून बह रहा था और सिर के आसपास खून पड़ा हुआ था। उसके शव के पास एक लोहे की रॉड मिली।

डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने बताया कि पूरा मामला मूल रूप से प्रेम प्रसंग और शादी से इनकार का है। पीड़िता (22 साल) और आरोपी (28 साल) मौसेरे भाई-बहन हैं। लड़का बेरोज़गार था इसलिए मृतक के परिवार ने लड़के को शादी के लिए मना कर दिया था… इसके बाद लड़की ने उससे बात करना बंद कर दिया।  लड़का मानसिक रूप से परेशान हो गया था… इसलिए उसने आज यह अपराध किया… वह एक डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था और जानता था कि लड़की कहां कोचिंग ले रही है से।

इस मामले पर दिल्ली महिला आयोग (DCW) प्रमुख स्वाति मालीवाल ने इस घटना पर मीडिया से बातचीत में कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है। आज दो घटनाएं हुईं- डाबरी में एक लड़की को गोली मार दी गई और दूसरी घटना अरबिंदो कॉलेज के पास हुई जहां एक अन्य महिला की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मैं केंद्र सरकार से अपील करती हूं कि दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बैठक बुलाई जाए। डीसीडब्ल्यू इन घटनाओं का संज्ञान ले रहा है और हम इसके लिए नोटिस जारी कर रहे हैं।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button