ताज़ा खबरें

दिल्ली: तीस हजारी कोर्ट परिसर में चली गोली, वकीलों की बहस के बाद हुई फायरिंग

दिल्ली: तीस हजारी कोर्ट परिसर में चली गोली, वकीलों की बहस के बाद हुई फायरिंग

 

दिल्ली के तीस हज़ारी कोर्ट परिसर में एक बार फिर बुधवार को फायरिंग की घटना सामने आयी है। हालांकि इस दौरान की के हताहत होने की खबर नहीं है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक किसी बात को लेकर वकीलों के बीच हुई बहस के कारण ये घटित हुआ। फायरिंग का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ़ तौर पर कुछ वकीलों को गाली-गलौज करते हुए सुना जा सकता है। इसी बीच एक वकील हवा में तमाचा उठाकर फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहा है।

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर लगभग एक बजकर 35 मिनट पर किसी बात को लेकर वकीलों दो गुटों के बीच बहस तीखी झड़प में तब्दील हो गई। दोनों गुट एक दूसरे के आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर और लाठी डंडे तक चले।

इस घटना को लेकर बार काउंसिल ऑफ दिल्ली के अध्यक्ष के.के. मनन ने निदा की। उन्होंने कहा कि कहा, “मामले की विस्तृत जांच की जाएगी। इस बात की जांच की जाएगी कि हथियार का लाइसेंस था या नहीं। अगर हथियार का लाइसेंस था, तो भी कोई वकील या कोई अन्य उनका उपयोग अदालत परिसर के अंदर या आसपास इस तरह नहीं कर सकता।”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button