ताज़ा खबरेंभारत

दिल्ली के सुल्तानपुरी में हुए दर्दनाक हादसे में नया खुलासा

नई दिल्ली: दिल्ली के सुल्तानपुरी में हुए दर्दनाक हादसे में एक नया मोड़ सामने आया है. पुलिस के मुताबिक घटना के वक्त मृतका के साथ एक और लड़की थी.

 

मामले का CCTV फुटेज सामने आए है पुलिस ने फुटेज की पुष्टि करते हुए बताया कि, CCTV फुटेज में मृतिक के साथ के एक अन्य लड़की दिखी जो स्कूटी पर सवार थी. हादसे के वक्त वो मृतिक के साथ थी. वह घायल हो गई और मौके से भाग गई लेकिन मृतिक का पैर कार में फंस गया जिसके बाद उसे घसीटा गया.

स्पेशल CP लॉ एंड ऑर्डर, दिल्ली, सागर प्रीत हुड्डा ने बताया, सुल्तानपुरी की घटना में एक नया तथ्य सामने आया है, जिसके अनुसार घटना के वक्त मृतका के साथ एक और लड़की थी. उसके मुताबिक घटना के समय वो थी और उसे कोई चोट नहीं आई थी और वो उठ कर वहां से चली गई थी. अब हमारे पास एक चश्मदीद है.

 

उन्होंने आगे कहा कि लड़की पुलिस का सहयोग कर रही है. उसका बयान लिया जा रहा है. यह आरोपियों को सजा दिलाने में महत्वपूर्ण साबित होगा. मामले की जांच जारी है. दिल्ली पुलिस जल्द ही जांच पूरी कर लेगी. अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी.

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button