ताज़ा खबरेंभारत

दिल्ली के महरौली से दिल दहलाने वाली घटना आयी सामने, टीचर ने पत्नी और तीन बच्चों की गला रेत कर की हत्या

दिल्ली के मेहरौली इलाके के वार्ड नंबर 2 से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है, जिसमें एक शख्श ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की गला रेत कर हत्या कर दी.

घटना शुक्रवार देर रात की है, जब उपेंद्र शुक्ल नामक आरोपी ने अपनी पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे की हत्या कर दी. बड़ी लड़की उम्र 7 वर्ष, लड़के की उम्र 5 साल और सबसे छोटी लड़की की उम्र डेढ़ महीने बताई जा रही है.

पुलिस ने घटना के आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गयी है. शुरूआती जांच में सामने आया कि आरोपी पेशे से एक टीचर है और गुज़ारे के लिए होम ट्यूशन पढ़ाया करता था.

पुलिस ने मौके से हिंदी और अंग्रेजी में लिखे दो नोट भी बरामद किया है , जिनमें आरोपी ने कबूला है कि परिवार के चारों सदस्यों की हत्या उसी ने की है.

ALSO READ: एचडी कुमारस्वामी ने की गांव प्रवास अभियान की शुरुआत; कहा ‘रास्ते पर सोने के…

बताया जा रहा है कि आरोपी और उसके परिवार के साथ घर में आरोपी की मां भी रहती थी, जिसने काफी लम्बे समय तक दरवाज़ा बंद देख पड़ोसियों को सूचित किया. पड़ोसियों ने 100 नंबर पर इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची.

रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस को सुबह 7 बजे के आस-पास इस मामले की जानकारी मिली. पुलिस के अनुसार आरोपी ने खुद को डिप्रेशन का शिकार बताया है.

मामला जैसे ही घर की चार दीवारी से बहार निकला, इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button