ताज़ा खबरें

दिल्ली की कोर्ट में पेश हुए पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, बैंक से पैसे निकलने की मांगी अनुमति, कोर्ट ने ED को भेजा नोटिस

दिल्ली की कोर्ट में पेश हुए पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, बैंक से पैसे निकलने की मांगी अनुमति, कोर्ट ने ED को भेजा नोटिस

दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री और आम आदमी नेता मनीष सिसोदिया आज यानी सोमवार को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए। जहाँ कोर्ट  ने पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष की याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय को नोटिस जारी किया है। गौरतलब है कि सिसोदिया ने कोर्ट में याचिका दायर कर बैंक से जरूरी कामों के लिए पैसे निकालने की मांग की थी।

मनीष सिसोदिया ने कोर्ट दायर याचिका में कहा कि उनकी पत्नी की तबियत खराब है, उनका अस्पताल में इलाज जारी है। उनके इलाज के लिए और घर खर्च के लिए पैसे की जरूरत है। लेकिन ईडी ने उनका बैंक अकाउंट फ्रिज किया हुआ है। जिसके चलते पैसे निकाल नहीं जा सकते। ऐसे में पत्नी की बीमारी और घर खर्च के लिए पैसे देने में वह असमर्थ हैं।

बता दें कि कोर्ट में इस अर्जी पर 4 अगस्त को सुनवाई की जाएगी। कोर्ट ने सोमवार को सीबीआई को बाकी आरोपियों को दस्तावेज मुहैया कराने का निर्देश दिया। आगे की सुनवाई के लिए अगली तारीख 22 अगस्त तय की गई है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button