ताज़ा खबरेंभारत

दर्दनाक: चामराजनगर जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की किल्लत से हुई 24 लोगों की मौत, CM येदियुरप्पा ने बुलाई कैबिनेट की आपात बैठक

देश में गहराते कोरोना संकट के बीच बदहाली की तस्वीरें दिल दहला रही है। अब कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी भारी परेशानी का सबब बनते जा रही और जनता के लिए दुखों के पहाड़ का कारण भी। दरअसल इस महामारी के संकट के बीच कर्नाटक में ऑक्‍सीजन की कमी और अन्‍य कारणों से 24 मरीजों की मौत की दुःख भरी खबर सामने आ रही है। बता दे यह घटना चामराजनगर जिला अस्पताल में हुई है और इन 24 मृतकों में कोविड मरीज भी शामिल हैं।

इधर इस घटना के बाद कर्नाटक के जिला प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार ने कहा है, पिछले 24 घंटों में ऑक्सीजन की कमी और अन्य कारणों से चामराजनगर जिला अस्पताल में कोरोना मरीजों सहित 24 लोगों की मौत हो गई है। हम डेथ ऑडिट रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

ये भी पढ़े: बीते 24 घंटों में दर्ज 3.68 लाख से अधिक मामले, दिल्ली में आज से 18+ को लग रही वैक्सीन, यूपी,गोवा में बढ़ा लॉकडाउन

CM येदियुरप्पा ने बुलाई कैबिनेट की आपात बैठक।

इन सब के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने चामराजनगर जिला कलेक्टर से इस मामले पर बात की और मंगलवार को इमरजेंसी कैबिनेट कर बैठक बुलाई है।

बता दे महामारी की दूसरी लहर के कारण कर्नाटक में रविवार तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 16 लाख के पार चला गया। एक दिन में यहां 37,733 संक्रमण के नए मामले सामनेे आए। इसके बार राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 16,01,865 हो गया जिसमें 4,21,436 सक्रिय मामले हैं और 11,64,398 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। बीते 24 घंटों में अस्पताल से डिस्चार्ज होने वालों का आंकड़ा 21,149 है। संक्रमण के केंद्र बेंगलुरु में शनिवार को 26,199 नए मामले दर्ज किए गए।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button