दंगल गर्ल जायरा वसीम ने किया बॉलीवुड छोड़ने का ऐलान, कहा ‘अल्लाह के रास्ते से भटक गयी थी’

दंगल फिल्म से अपनी पहचान बनाने वाली जायरा वसीम ने रविवार को एक चौकाने वाला पोस्ट कर एक्टिंग को अलविदा कहने का ऐलान किया.
अपने इस लंबे पोस्ट में उन्होंने बॉलीवुड में अपने पांच साल पहले शुरू हुए सफ़र के बारे में बताया. बॉलीवुड छोड़ने के अपने फैसले का कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस बनने के कारण वे अपने धर्म इस्लाम से दूर होती जा रही हैं.
नेशनल अवार्ड विजेता जायरा वसीम ने इन्स्टाग्राम और फेसबुक पर भावुक पोस्ट किया, जिसमे उन्होंने लिखा,” 5 साल पहले मैंने जो फैसला लिया था उसने मेरी जिंदगी बदल दी, मैंने बॉलीवुड में कदम रखा. मुझे खूब पहचान मिली, लोगों ने मुझे बहुत प्यार दिया, यहां तक की यूथ के लिए मैं रोल मॉडल बन गई. लेकिन पांच साल पूरे होने के बाद अब मैं ये कहना चाहती हूं कि में अपनी इस पहचान से खुश नहीं हूं. मैं कबूल करना चाहती हूं कि मैं अपने काम से खुश नहीं हूं.”
अपने धर्म और काम के बीच लड़ाई पर बोलते हुए उन्होंने लिखा,”मेरी ये यात्रा काफी थकाने वाली रही इन पांच सालों में मैं अपनी अंतरात्मा से लड़ती रही छोटी सी जिंदगी में इतनी लंबी लड़ाई नहीं लड़ सकती. इसलिए मैं इस फील्ड से अपना रिश्ता तोड़ रही हूं. मैंने बहुत सोच-समझकर ये फैसला किया है.”
ALSO READ: अमरनाथ यात्रा आज से शुरू; पहला जत्था हुआ रवाना, शाह भी करेंगे दर्शन
उन्होंने आगे लिखा,”मुझे इस इंडस्ट्री ने भी खूब प्यार दिया लेकिन अब मुझे अहसास हो रहा है कि ये सब मुझे एक गलत रास्ते पर ले जा रहा है. मेरे मज़हब को खतरा पहुंचा रहा है और मुझे अल्लाह से दूर कर रहा है. इसलिए मैं आज ऑफीशियली ऐलान करती हूं कि मैं इस फील्ड से खुद को अलग कर रही हूं’.”
जायरा द्वारा लिखे गए इस पोस्ट में उनका दर्द साफ़ झलक रहा है. जायरा को लगता है कि फिल्म इंड्स्ट्री से जुड़ने पर वो अपने धर्म इस्लाम से दूर होती जा रही हैं. उन्होंने अपने पोस्ट में यह साफ़-साफ़ लिखा है कि वो जो भी काम कर रही हैं, उससे वो बिलकुल खुश नहीं है.






Hi there to all, for the reason that I am genuinely keen of reading this website’s post to be updated on a regular basis. It carries pleasant stuff. Stream dubai horse racing world cup from Meydan — racecards, odds, results, paddock shots, and post‑race highlights. Stable, low‑latency HD streaming on mobile and desktop.
hgh injektion kaufen
References:
askocloud.com