तेलंगाना के पूर्व सीएम KCR को आयी चोट, यशोदा अस्पताल में कराया गया भर्ती
तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री और बीआरएस पार्टी के मुखिया KCR को चोट लगाने के खबर सामने आयी है। चोट लगने के बाद उन्हें यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। वे कल रात एर्रावल्ली स्थित अपने फार्महाउस में गिर गए थे।
तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री और बीआरएस प्रमुख केसीआर को चोट आई है और उन्हें यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। वे कल रात एर्रावल्ली स्थित अपने फार्महाउस में गिर गए थे। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है: सूत्र
(फाइल फोटो) pic.twitter.com/bEh896ZO4e
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 8, 2023
इस घटना की जानकारी केसीआर की बेटी ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने ट्वीट कर बताया, बीआरएस सुप्रीमो केसीआर को मामूली चोट आई है और फिलहाल वह अस्पताल में विशेषज्ञों की देखरेख में हैं। मिल रहे समर्थन और शुभकामनाओं से पिताजी जल्द ही बिल्कुल ठीक हो जाएंगे. आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद।
गौरतलब है कि 119 सीटों वाले तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान हुआ था। 03 दिसंबर को आए नतीजे में कांग्रेस को शानदार जीत मिली है। केसीआर सीएम बनने की हैट्रिक लगाने से चूक ग। 2013 में राज्य के गठन के बाद से वे ही सत्ता में थे। इस चुनाव में कांग्रेस ने 64, जबकि बीआरएस ने 39 सीटों पर जीत हासिल की. बीजेपी ने 8 सीटों, जबकि अन्य के खाते में भी 8 सीटे गई हैं।